अमरोहा, जनवरी 4 -- भारतीय किसान यूनियन शंकर ने चकबंदी प्रक्रिया में अनियमितताओं को लेकर शनिवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर विरोध जताया। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि चकबंदी की अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कर किसानों को न्याय नहीं मिला, तो संगठन 7 जनवरी को कलेक्ट्रेट का घेराव कर आंदोलन करने को मजबूर होगी। जिसकी जिम्मेवारी पूर्ण रूप से शासन व प्रशासन की होगी। धरने को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह ने कहा कि जिले के गांव ढक्का में चल रही चकबंदी प्रक्रिया को लेकर किसानों में भारी रोष व्याप्त है। क्योंकि चकबंदी प्रक्रिया के दौरान मुख्य मार्ग पर स्थित चकों को हटाकर दूर बना दिया गया है। जिन चकों पर पहले से ट्यूबवेल लगे हुए थे, वहां किसी अन्य व्यक्ति का चक बना दिया गया। लेखपाल पर कुछ लोगों से मिलीभगत कर उनके चकों को चकबंदी से ब...