औरैया, मई 19 -- औरैया, संवाददाता। राजस्व अधिवक्ता एसोसिएशन औरैया के बैनर तले अधिवक्ताओं का भ्रष्टाचार के विरोध में चल रहा आंदोलन मंगलवार को भी जारी रहा। अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन कर न्यायिक कार्य से विरत रहते हुए प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कुमार पांडेय ने कहा कि स्थानीय स्तर पर भ्रष्टाचार पर अंकुश न लगने और अधिवक्ताओं की लगातार मांगों के बावजूद उच्च अधिकारियों द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे अधिवक्ता समाज में गहरा आक्रोश व्याप्त है। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि तहसील परिसर में व्याप्त भ्रष्टाचार के मुद्दे को कई बार प्रशासन के समक्ष उठाया गया, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं किया गया। यह भी पढ़ें- नायब तहसीलदार के स्थानान्तरण को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन इसी के विरोध में अध...