फरीदाबाद, अप्रैल 8 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव एवं छात्र नेता कृष्ण अत्री ने सरकार पर भ्रष्टाचार के मामलों में कार्रवाई में देरी का आरोप लगाया है। सेक्टर-16ए स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू कॉलेज के बाहर आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि कॉलेज में वित्तीय अनियमितताओं को उजागर करने के लिए लंबी लड़ाई लड़नी पड़ी। अत्री ने बताया कि कॉलेज की प्राचार्य डॉ.रुचिरा खुल्लर को लाखों रुपये के गबन के आरोपों में 27 मार्च को विजिलेंस विभाग द्वारा फिर से सस्पेंड किया गया है। उन्होंने कहा कि 21 अक्टूबर 2024 को दायर आरटीआई के जरिए फाइन संग्रह, कबाड़ बिक्री, निजी कंपनियों से प्राप्त दान, हिंदी सेमिनार के बिल और क्लर्क भर्ती में गड़बड़ियों का खुलासा हुआ था। उन्होंने बताया कि दिसंबर 2024 में राज्यपाल, मुख्यमंत्री, शिक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.