कानपुर, जून 25 -- कानपुर देहात। रसूलाबाद क्षेत्र के रतनपुर चेकडैम के निकट ठेकेदार द्वारा खोदे गए गड्ढे में डूबकर एक किशोर की मौत हो गई। घटना की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव में रिंद नदी पर चेकडैम निर्माण कराया गया है। निर्माण में घोटाले की शिकायत पुष्पेन्द्र सिंह ने की थी। इसके बाद ठेकेदार द्वारा मरम्मत कार्य किया गया। इस दौरान नदी में गहरा गड्ढा खोदा गया था। गुरुवार दोपहर ननिहाल में रह रहा 15 वर्षीय कन्हैया साथी बच्चों के साथ नहाने गया था। नहाते समय अचानक वह गहराई में डूब गया। जानकारी पर पहुंचे ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद किशोर को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया। रतनपुर गांव निवासी राधेश्याम चक्रवर्ती की प...