भ्रष्टाचार के खिलाफ 15 को लखनऊ पहुंचेंगे किसान
बुलंदशहर, जून 2 -- राष्ट्रीय कार्यालय पर मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में चकबंदी विभाग में फैले भ्रष्टाचार और किसानों के उत्पीड़न को लेकर गहरा रोष व्यक्त किया गया। आरोप लगाया कि चकबंदी विभाग में तैनात रहे पूर्व ड्राफ्टमैन द्वारा किसानों से लगातार अवैध उगाही की जा रही है, जिसकी सैकड़ों शिकायतें की गई हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि पूर्व ड्राफ्टमैन के खिलाफ साक्ष्यों के साथ कई बार प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे जा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। प्रशासन के इसी ढुलमुल रवैये से नाराज होकर संगठन ने अब आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया है। यदि जल्द ही आरोपी के खिलाफ सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो आगामी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.