मऊ, मार्च 9 -- मऊ, संवाददाता। हिंदू जागरण समिति के कार्यकर्ताओं का आक्रोश सोमवार को भ्रष्टाचार के खिलाफ फूट पड़ा। कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट का घेराव करते हुए जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री को सम्बोधित पत्रक नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। चेताया कि मास्टर प्लान समेत अन्य सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार और अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ जल्द ही सख्त कार्रवाई नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित ज्ञापन में हिंदू जागरण समिति का राष्ट्रीय अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि मास्टर प्लान विभाग इन दिनों भ्रष्टाचार का अड्डा बनता जा रहा है। आरोप लगाया कि विभाग के अवर अभियंता अवैध धन उगाही करके अवैध निर्माण करने वालों को संरक्षण दे रहा है जिससे सरकार के राजस्व की व्यापक पैमाने पर क्षति हो रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.