मऊ, अप्रैल 1 -- मऊ, संवाददाता। मास्टर प्लान विभाग के अवर अभियंता पर भ्रष्टाचार, अवैध धन उगाही के विरोध में हिंदू जागरण समिति के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष मनीष सिंह नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचकर जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री को सम्बोधित मांगपत्र नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। चेताया कि अगर भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं किया गया तो हिंदू जागरण समिति के कार्यकर्ता आरपार का आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। नगर मजिस्ट्रेट को सौंपे गए ज्ञापन में हिंदू जागरण समिति के राष्ट्रीय संगठन मंत्री एडवोकेट रामकृष्ण भारद्वाज ने आरोप लगाते हुए कहा कि जिले का मास्टर प्लान विभाग भ्रष्टाचार अवैध धन उगाही का अड्डा बन गया है। बिना जांच-पड़ताल के सरकारी जमीन पर अवैध मानचित्र स्वीकृत कर दिया गया है। राष्ट्रीय प्रवक्ता नरेंद्र स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.