शाहजहांपुर, अप्रैल 27 -- शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक शिक्षक भवन में आयोजित की गई, जिसमें बीएसए कार्यालय में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन का निर्णय लिया गया। जिला अध्यक्ष मुनीश मिश्र ने आरोप लगाया कि शिक्षकों का उत्पीड़न, निरीक्षण, निलंबन-बहाली और कंपोजिट ग्रांट के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई जरूरी है। बैठक में बताया गया कि हाल में एंटी करप्शन टीम द्वारा कई अधिकारियों की गिरफ्तारी भी हुई है। बैठक में निर्णय लिया गया कि 28 अप्रैल को बीएसए कार्यालय पर भ्रष्टाचार का पुतला दहन किया जाएगा और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.