भ्रष्टाचार के खिलाफ राजस्व अधिवक्ता एसोसिएशन का धरना जारी
औरैया, मई 20 -- औरैया, संवाददाता। राजस्व अधिवक्ता एसोसिएशन औरैया ने तहसील व प्रशासनिक कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार और मनमाने रवैये के विरोध में अपना आंदोलन तेज कर दिया है। भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहा धरना बुधवार को भी जारी है। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रशासनिक अधिकारी समस्याओं के समाधान के बजाय अधिवक्ताओं की आवाज दबाने का प्रयास कर रहे हैं। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि तहसील और प्रशासनिक कार्यालयों में लंबे समय से भ्रष्टाचार और मनमानी के खिलाफ अधिवक्ता आंदोलनरत हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अधिवक्ताओं का आरोप है कि उनकी समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है और उन्हें अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- भ्रष्टाचार के विरोध में अधिवक्ताओं का हड़ताल जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि यदि प्रशासन ने ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.