भ्रष्टाचार के खिलाफ रहेगा जीरो टॉलरेंस: एसपी
सहरसा, जून 24 -- सहरसा, नगर संवाददाता। जिले के नए पुलिस कप्तान विक्रम सिहाग ने मंगलवार को अपना पदभार ग्रहण किया। पहली बार पुलिस कार्यालय पहुंचने पर उन्हें पुलिस बल द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। वर्ष 2020 बैच के आईपीएस अधिकारी ने अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था संधारण, पुलिस पब्लिक के बीच बेहतर समन्वय, भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस को अपनी प्राथमिकताएं बताया। उन्होंने कहा की आम लोगों से जुड़े कार्यों जैसे पासपोर्ट सत्यापन, चरित्र प्रमाण पत्र और अन्य पुलिस सत्यापन संबंधी प्रक्रियाओं के समयबद्ध निष्पादन किया जाएगा। राज्य सरकार के निर्देशों के अनुसार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति रहेगी। एसपी ने कहा कि अपराध नियंत्रण और विधि व्यवस्था संधारण आम लोगों की प्राथमिकता होती है। अपराध नियंत्रण और विधि व्यवस्था संधारण सबसे महत्वपूर्ण प्राथमिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.