भ्रष्टाचार के खिलाफ भाकपा माले करेगा धरना-प्रदर्शन
धनबाद, जुलाई 12 -- बलियापुर, प्रतिनिधि। भाकपा माले में सरकारी दफ्तरों में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन का निर्णय लिया है। प्रखंड सचिव मुखिया गणेशचंद्र महतो का कहना है कि सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। आमलोग परेशान है। भ्रष्टाचार व बिचौलिया राज के कारण आमलोगों को योजनाओं का लाभ सहज नहीं मिल पा रहा है। भाकपा माले ने इसे काफी गंभीरता से लिया है। संगठन की ओर से इसको ले 13 जुलाइ से प्रखंड कार्यालय के पास अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम से बीडीओ, थानाप्रभारी सहित संबंधित अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.