भ्रष्टाचार के खिलाफ खुला मोर्चा, दो दिन में 1077 पर पहुंचीं नौ शिकायतें
कन्नौज, अगस्त 23 -- कन्नौज, संवाददाता। भ्रष्टाचार के खिलाफ शुरू किए गए 'भ्रष्टाचार नहीं स्वीकार' अभियान को लेकर अब शिकायतें सामने आने लगी हैं। कन्नौज कमांड सेंटर की हेल्पलाइन 1077 पर 20 और 21 अगस्त को भ्रष्टाचार से संबंधित नौ शिकायतें पहुंचीं। शिकायतों के बाद प्रशासन ने संबंधित विभागों को जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। खास बात यह है कि समाज कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण स्वयं शिकायतों की रोजाना मॉनिटरिंग कर रहे हैंl
शिकायतों की स्थिति कमांड सेंटर पर आई शिकायतों में बिजली विभाग, राजस्व, विजिलेंस, चकबंदी, पुलिस, चिकित्सा विभाग और डूडा से जुड़े मामले शामिल हैं।इनमें बिजली कनेक्शन, खतौनी, निर्माणाधीन मकान, चकबंदी की नाप, नौकरी, चिकित्सा क्लेम, समूह का खाता खुलवाने और भूमि कब्जे की रिपोर्ट से संबंधित शिकायतें शामिल हैं। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.