छपरा, जून 18 -- छपरा, एक संवाददाता। झूठे मुकदमे में जमानत मिलने के बाद आरएसए के छात्र नेता विशाल सिंह राजपूत और सुनील सिंह गुरुवार को जयप्रकाश विश्वविद्यालय पहुंचे जहां उनको फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। यह भी पढ़ें- टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने की मांगस्वागत और संकल्प कार्यकर्ताओं ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संपूर्ण क्रांति के संकल्प को दोहराया। छात्र नेताओं ने कहा कि विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार, शैक्षणिक अव्यवस्था और छात्रों के हितों की अनदेखी के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा ।जेल भेजकर उनकी आवाज को नहीं दबाया जा सकता। संगठन के संरक्षक उज्ज्वल कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि आंदोलन कमजोर करने के लिए नेताओं को झूठे मुकदमे में फंसाया गया। आरएसए ने अंकपत्र, डिग्री वितरण और परीक्षा परिणाम की समस्याओं के समाधान तक संघर्...