महोबा, फरवरी 26 -- कुलपहाड़, संवाददाता। तहसील में भ्रष्टाचार के विरोध में अधिवक्ता ने हल्ला बोल दिया है। तहसील में प्राइवेट कर्मचारियों को बैठाकर वसूली के आरोप लगाते हुए अधिवक्ताओं ने हड़ताल का ऐलान कर दिया है। अधिवक्ताओं का आरोप है कि तहसील में बिना दाम के कोई काम नहीं हो रहा है। बुधवार को अधिवक्ताओं ने भ्रष्टाचार के खिलाफ हल्ला बोला। तहसील बार संघ के महामंत्री बृजेंद्र द्विवेदी ने कहा कि बिना पैसा के कोई काम नहीं हो रहा है। कहा कि पूर्व में अधिकारियों से समस्या के बारे में जानकारी दी गई मगर अधिकारियों ने कोई समाधान नहीं कराया। ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले फरियादियों का आर्थिक शोषण किया जा रहा है। कर्मचारी खुलेआम रिश्वत की मांग कर रहे है और अधिकारी लगाम नहीं लगा पा रहे है। बार संघ के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह यादव ने अनिशिचतकालीन हड़ताल का ऐ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.