भ्रष्टाचार के खिलाफ अगस्त में आंदोलन होगा
नोएडा, जुलाई 11 -- ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर में शिक्षा, चिकित्सा, खाद्य, आबकारी, खनन, परिवहन, विकास प्राधिकरण एवं विभिन्न विभागों में बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ करप्शन फ्री इंडिया संगठन अगस्त में पूरे महीने आंदोलन करेगा। अगस्त क्रांति आंदोलन को सफल बनाने के लिए शनिवार को कासना स्थित दफ्तर पर बैठक कर ग्राम स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान चलाने पर चर्चा की गई। संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि विभिन्न विभागों में बढ़ते हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ अगस्त महीने में अगस्त क्रांति के रूप में इन सभी दफ्तरों पर एक-एक दिवसीय आंदोलन करेंगे। अगस्त क्रांति के आंदोलन को सफल बनाने के लिए संगठन के सभी कार्यकर्ताओं को ग्राम स्तर पर संगठन से लोगों को जोड़ने की जिम्मेदारी दी गई है। बैठक में नए साथियों को संगठन की सदस्यता भी द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.