धनबाद, मई 14 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। धनबाद सदर अंचल कार्यालय में बुधवार को भ्रष्टाचार, दलाली, रिश्वतखोरी समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया। नगर कमेटी अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह व भूली नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गंगा वाल्मीकि ने नेतृत्व किया। संचालन दिनेश यादव ने किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि अंचल कार्यालय में दाखिल-खारिज, जाति, आय एवं निवास प्रमाण पत्र, भूमि मापी, ऑनलाइन आवेदन निष्पादन सहित विभिन्न कार्यों में खुलेआम भ्रष्टाचार व दलाली का खेल चल रहा है, जिससे नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार व आम जनता के शोषण को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह भी पढ़ें- कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सहित 14 नेताओं पर एफआईआर यदि जनसमस्याओं...