बुलंदशहर, मई 2 -- सिकंदराबाद कोतवाल, एसएसआई और चौकी इंचार्ज समेत छह पुलिसकर्मियों को एसएसपी ने डीआईजी मेरठ से भ्रष्टाचार के आरोप में शिकायत होने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इनसे अलग एक आरोपी पुलिसकर्मी का तबादला हापुड़ होने पर वहां के एसपी को कार्रवाई के लिए बुलंदशहर एसएसपी ने पत्र भेजा है। आरोप है कि सिकंदराबाद के एक व्यक्ति को पुलिस ने अपराधी से मिलता हुआ नाम होने के चक्कर में गलती से उठा लिया और फिर पांच लाख रुपये लेकर उसे छोड़ा गया। पीड़ित द्वारा डीआईजी मेरठ से एक मई को लिखित शिकायत करने और सीओ सिकंदराबाद की प्राथमिक जांच के बाद निलंबन की कार्रवाई की गई है। जानकारी के अनुसार सिकंदराबाद नगर के सलमान नाम के अपराधी के चक्कर सिकंदराबाद कोतवाली पुलिस ने गुलावठी क्षेत्र में टोल के निकट से एक दूसरे सलमान को 30 अप्रैल की रात उठा ल...