अयोध्या, जून 29 -- मिल्कीपुर, संवाददाता। जिले के तहसील मिल्कीपुर में भ्रष्टाचार, अव्यवस्था और अधिवक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए बार एसोसिएशन मिल्कीपुर ने प्रदर्शन किया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी को शिकायती प्रार्थना पत्र भेजकर पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है। अधिवक्ताओं के धरना-प्रदर्शन को स्टांप विक्रेताओं और टाइपिस्टों का भी समर्थन मिला है। बार एसोसिएशन ने आरोप लगाया है कि तहसील परिसर में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। निजी मुंशी एवं दलालों के माध्यम से कार्य कराए जा रहे हैं। प्रार्थना पत्र में उपजिलाधिकारी मिल्कीपुर सुधीर कुमार पर पक्षपात, अधिवक्ताओं से अभद्र व्यवहार, नियमों की अनदेखी तथा विवादित मामलों में अनुचित हस्तक्षेप...