गुड़गांव, अप्रैल 18 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। हरियाणा सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ नीति पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) द्वारा रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए एक दमकल अधिकारी को पंचकूला मुख्यालय में अहम तकनीकी पद पर नियुक्त किया गया है। इसे लेकर गुरुग्राम के सामाजिक कार्यकर्ता कपिल सिंह ने कड़ा ऐतराज जताया है। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को एक शिकायत पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने सहायक मंडल दमकल अधिकारी की इस नियुक्ति को तुरंत रद्द करने की मांग की है। इस फैसले से विभाग की कार्यप्रणाली पर कई सवाल उठ रहे हैं। साल 2023 में गुरुग्राम एसीबी ने दमकल अधिकारी को फायर एनओसी देने के बदले रिश्वत मांगते और लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा था। शिकायतकर्ता का आरोप था कि अधिकारी ने अवैध रूप से पैसों की मा...