बागपत, मार्च 5 -- बागपत। बसौद गांव में भ्रष्टाचार, मृत्यु प्रमाण पत्र के बदले रिश्चत लेने और झूठी जांच रिपोर्ट लगाने की शिकायत की गई। इस प्रकरण में ग्राम सचिव, एडीओ और डीपीआरओ पर भी आरोप लगाए गए है। जांच के लिए तीन अधिकारियों की समिति बनाई गई थीं, जिसमें ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की एक्सईएन पूनम यादव, जिला सेवायोजन अधिकारी और जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को शामिल किया गया था। शिकायतकर्ता ने मृत्यु प्रमाण पत्र के बदले पांच हजार रुपये देने की रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। साथ ही अधिकारियों पर झूठी जांच रिपोर्ट लगाने, दोषियों को संरक्षण देने का भी आरोप लगाया है। जांच अधिकारी ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की एक्सईएन पूनम यादव ने ग्राम सचिव कुबेर सिंह खोखर, एडीओ पंचायत पिलाना बुद्ध प्रकाश और डीपीआरओ के चार्ज में रहे नितिन कुमार को सभी साक्ष्य के स...