भ्रष्टाचार की शिकायत देने के लिए एसीबी एक सप्ताह में ऐप लॉन्च करेगी
फरीदाबाद, जुलाई 11 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के महानिदेशक एएस चावला ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए ब्यूरो जल्द ही एक नया मोबाइल ऐप लॉन्च करने जा रहा है, जिसके माध्यम से आम नागरिक भ्रष्टाचार संबंधी शिकायतें सीधे दर्ज करा सकेंगे। यह ऐप एक सप्ताह के अंदर तैयार हो जाएगा। शुक्रवार को एसीबी के सेक्टर-78 थाने के शिलान्यास के वक्त उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि इस ऐप पर किसी भी सरकारी कार्यालय में हो रहे भ्रष्टाचार की जानकारी दी जा सकेगी। यदि शिकायतकर्ता के पास घटना का वीडियो या अन्य डिजिटल साक्ष्य उपलब्ध है, तो उसे भी ऐप पर अपलोड किया जा सकेगा। शिकायतकर्ताओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऐप में उनकी पहचान गोपनीय रखने का विकल्प भी उपलब्ध होगा। एएस चा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.