प्रयागराज, फरवरी 5 -- क्षेत्र के कोटवा ग्राम सभा में जिला पंचायत द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्य में भारी अनियमितता का मामला सामने आया है। स्थानीय निवासी श्रद्धानंद वाजपेयी ने आरोप लगाया है कि उनके घर के पास बनाई गई नाली का निर्माण बेहद घटिया सामग्री से किया गया है। निर्माण में मानक के विपरीत बालू का उपयोग हुआ है, जिसके कारण नाली के ढक्कन लगने से पहले ही टूटने लगे हैं। हैरानी की बात यह है कि पीड़ित ने इसकी लिखित शिकायत जिला पंचायत राज अधिकारी, सीडीओ और अपर आयुक्त से कई बार की, लेकिन अब तक कोई भी अधिकारी मौके पर जांच करने नहीं पहुंचा। प्रशासन की इस उदासीनता से आहत होकर अब शिकायतकर्ता ने मामले की लिखित शिकायत मुख्यमंत्री और सचिव पंचायती राज से करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। इस लापरवाही को लेकर ग्रामीणों में गहरा रोष व्याप्त है।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.