भ्रष्टाचार की जांच दूसरे विभाग से कराने की मांग
बांदा, मई 22 -- बांदा। तिंदवारी ब्लाक के ग्राम विकास अधिकारी के भ्रष्टाचार की शिकायत जिलाधिकारी से की गई है। जनता दल यूनाईटेड के प्रदेश महासचिव ने जांच कर कार्यवाही की मांग की है। शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच जदयू के प्रदेश महासचिव ब्रजनेश सिंह ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया। बताया तिंदवारी ब्लाक के ग्राम विकास अधिकारी पद पर कार्यरत अभिषेक राठौर के भ्रष्टाचार के संबंध में 23 मार्च, चार मई को प्रार्थनापत्र देकर किसी अन्य विभागीय अधिकारी से जांच की मांग की थी। इस पर अब तक कुछ नहीं हुआ। पदाधिकारी ने लंबित जांच को दूसरे विभाग से कराने की मांग की है। यह भी पढ़ें- प्रधानों का कार्यकाल होने जा रहा पूरा, आठ गांवों की जांच अधूरी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.