लखनऊ, फरवरी 18 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता भ्रष्टाचार के मामले में न्यायालय द्वारा सजा सुनाए जाने के बाद चकबंदी मुख्यालय में तैनात रहे चपरासी राजकुमार सिंह को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। चकबंदी आयुक्त डा. हृषिकेश भास्कर यशोद ने बताया भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने 13 जून, 2018 को चकबंदी मुख्यालय के चपरासी राजकुमार को 10 हजार रुपये घूस लेते पकड़ा था। उसके विरुद्ध लखनऊ के तालकटोरा थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश लखनऊ ने राजकुमार सिंह को दोषी पाते हुए चार वर्ष के कारावास तथा 10,000 रुपये अर्थदंड की सजा से दंडित किया है। उप्र सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली-1999 के तहत दोषी कर्मचारी को बर्खास्त किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.