भ्रष्टाचार का आरोप लगा सभासदों ने नपं गेट पर किया प्रदर्शन
मऊ, मई 6 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील अंतर्गत नगर पंचायत कार्यालय के बाहर बुधवार को सभासदों ने जोरदार प्रदर्शन किया। आक्रोशित सभासदों ने चेयरमैन और अधिशासी अधिकारी पर भ्रष्टाचार और तानाशाही के गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना था कि नगर की जनता के साथ छल हो रहा है और सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है, जिससे विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। सभासदों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान सभासदों ने नारेबाजी करते हुए मांग रखी कि जिस प्रकार चेयरमैन और अधिशासी अधिकारी के लिए कार्यालय में बैठने की व्यवस्था है, उसी तरह सभासदों के लिए भी समुचित स्थान उपलब्ध कराया जाए। उनका आरोप है कि अधिशासी अधिकारी का कार्यालय अक्सर बंद रहता है और वे नियमित रूप से उपलब्ध नहीं होते। कुछ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.