उन्नाव, जून 24 -- ऊगू, संवाददाता। भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाले सभासदों ने अब सुरक्षा की मांग एसपी से उठाई है। सभासद नितिन सिंह का आरोप है कि जांच की मांग उठाने पर प्रतिनिधि ने मिलकर चेयरमैन से एससी एसटी का मुकदमा दर्ज कराया है। एसपी से मिलने पहुंचे सभासदों ने बताया की भ्रष्टाचार के मामले को उजागर करने वालों पर दबाव बनाने और उन्हें भयभीत करने का प्रयास जिम्मेदारों द्वारा किया जा रहा है। सभासदों ने आशंका व्यक्त की है, कि भविष्य में उनके विरुद्ध भी चेयरमैन और प्रतिनिधि द्वारा फर्जी मुकदमे में फंसाने या षड्यंत्र के माध्यम से नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जा सकता है, इसलिए सुरक्षा आवश्यक है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...