नई दिल्ली, जनवरी 15 -- नई दिल्ली, व.सं.। राजधानी में आरोग्य मंदिरों को लेकर भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच सियासत गरमा गई है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व की आप सरकार ने दिल्ली को विकास से वंचित रखा। उन्होंने कहा कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर केंद्र सरकार की योजना है। इसे विभिन्न राज्य सरकारों के साथ ही सभी नगर निगम, जिला परिषद व पंचायत तक लागू कर रहे हैं। इसी तर्ज पर दिल्ली सरकार, एमसीडी, एनडीएमसी व दिल्ली कैंटोनमेंट बोर्ड सभी इसे लागू कर रहे हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि मोहल्ला क्लीनिक केवल भ्रष्टाचार का अड्डा बन गए थे। जहां से एक्स-रे से लेकर स्वास्थ्य जांच के नाम पर केवल घोटाले होते थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.