पटना, मार्च 25 -- दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद के लैंड फॉर जॉब मामले में सीबीआई की एफआईआर को रद्द करने की याचिका खारिज किए जाने के फैसले का बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि कानून के हाथ काफी लंबे होते हैं। श्री सरावगी ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि जिन्होंने भ्रष्टाचार किया है, उन पर कानून का शिकंजा कसेगा ही। जो भ्रष्टाचार करेगा, घोटाला करेगा तो कोर्ट उचित फैसला लेगी। उन्होंने कहा कि देश में कानून सबसे बड़ा है, इसलिए जिन लोगों ने घोटाला किया है, भ्रष्टाचार किया है, निश्चित रूप से कानून उन तक पहुंचेगा। लालू प्रसाद ने बिहार के मुख्यमंत्री और केंद्र में रेल मंत्री रहते जो किया है, वह सबके सामने है। ऐसे में वे कानून की पकड़ में हैं। उन्होने कहा कि भ्रष्टाचार हुआ है, जनता के पैसो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.