पटना, जून 19 -- राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी और प्रशासनिक अनियमितताओं के खिलाफ कार्रवाई का अभियान जारी है। विभागीय मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने शुक्रवार को 10 और अधिकारियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई, आरोप पत्र गठन तथा विभागीय एवं अनुशासनिक कार्यवाही को स्वीकृति प्रदान की। मंत्री ने स्पष्ट किया कि जनता से जुड़े मामलों में लापरवाही, भ्रष्टाचार या पद के दुरुपयोग को बर्दाश्त नहीं होगा। पिछले एक माह के दौरान भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी, अनियमितता और प्रशासनिक लापरवाही के विभिन्न मामलों में 60 अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। यह भी पढ़ें- दंड : गोपालपुर के पूर्व सीओ को 10% कम मिलेगी पेंशनभ्रष्ट अधिकारियों की सूची जिन अधिकारियों पर कार्रवाई हुई है, उनमें सबसे चर्चित मामलों में पटना सिटी की भूमि स...