संभल, अप्रैल 24 -- जनपद में पुलिस प्रशासन ने अनुशासनहीनता और लापरवाही के मामलों पर सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। सदर कोतवाली क्षेत्र की नूरियो सराय चौकी प्रभारी अनुज आर्य को बाइक सवार से रुपये लेने के आरोप में एसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं, बहजोई थाने की पाठकपुर चौकी प्रभारी आकाश कुमार पर भी कार्रवाई की गई है। उन पर आरोप है कि सादातबाड़ी गांव की महिला कमलेश, जिसने फर्जी बीमा गिरोह के खिलाफ पुलिस से शिकायत की थी, उसके साथ हुई मारपीट के मामले में आरोपियों के खिलाफ समय पर कार्रवाई नहीं की गई और लापरवाही बरती गई। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने स्पष्ट किया कि दोनों मामलों में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं, जिसके चलते नूरियो सराय और पाठकपुर चौकी प्रभारियों को निलंबित किया गया है। पुलिस विभाग में अनुशासन और जवाबदेही सर्वो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.