भ्रष्टाचार और मनमानी में बीईओ पर सर्वाधिक कार्रवाई
प्रयागराज, मई 11 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। बेसिक शिक्षा विभाग के अधीन कार्यरत खंड शिक्षाधिकारियों (बीईओ) पर सर्वाधिक कार्रवाई भ्रष्टाचार, मनमानी, आदेशों की अवहेलना और जनप्रतिनिधियों के साथ अभद्र आचरण में हुई है। शिक्षा निदेशालय में अपर शिक्षा निदेशक (बेसिक) कामताराम पाल ने डेढ़ साल में 15 खंड शिक्षाधिकारियों का निलंबन किया है जिनमें से अधिकांश मामले भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितता के हैं। यह भी पढ़ें- ई-विद्यावाहिनी में उपस्थिति दर्ज नहीं करने पर 80 प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण वर्तमान अनुशासनिक कार्रवाई यही नहीं वर्तमान में 89 बीईओ के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई भी चल रही है। सात मई को तालग्राम विकासखंड कन्नौज के खंड शिक्षाधिकारी रमेश चन्द्र चौधरी को भी अवैध स्कूल का संचालन करवाने और वसूली के आरोपों में निलंबित किया गया है। इससे पहले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.