गिरडीह, दिसम्बर 30 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। खोरीमहुआ अनुमंडल क्षेत्र के उत्तरी डोरंडा पंचायत अंतर्गत खटहाआम गांव में सोमवार को भाकपा माले की सामान्य निकाय (जीबी) की बैठक की गई। बैठक दोपहर करीब 12 बजे शुरू हुई, जिसमें आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों और जनसंघर्षों को लेकर विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में महेंद्र सिंह के 21वें शहादत दिवस को आगामी 16 जनवरी 2026 को बगोदर में भव्य रूप से मनाने तथा 30 दिसंबर 2025 को धनवार सर्कस मैदान में प्रस्तावित प्रखंड स्तरीय कन्वेंशन को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का संकल्प लिया गया। बैठक में पूर्व विधायक राजकुमार यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत समिति सदस्य दिलीप यादव ने की, जबकि संचालन गोपाल भदानी ने किया। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि देश म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.