भ्रष्टाचार और जनसमस्याओं को लेकर जेएलकेएम करेगा आंदोलन, जिला मुख्यालय में होगा धरना
बोकारो, जून 18 -- जैनामोड़ स्थित प्रजापति धर्मशाला में गुरुवार को जेएलकेएम की जिला कार्यसमिति की बैठक जिला अध्यक्ष अमरेश कुमार महतो की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन जिला सचिव सोमनाथ शेखर ने किया। बैठक में पार्टी के केंद्रीय महासचिव विजय सिंह, गोमिया प्रत्याशी पूजा, बोकारो प्रत्याशी सरोज देवी सहित कई केंद्रीय एवं जिला पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में प्रखंड और अंचल कार्यालयों में दाखिल-खारिज तथा अन्य राजस्व मामलों में व्याप्त भ्रष्टाचार, नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं तथा 19 विस्थापित गांवों को पंचायत और नगर निगम में शामिल करने सहित विभिन्न जनसरोकार के मुद्दों पर चर्चा की गई। इन मांगों को लेकर जिला मुख्यालय में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। केंद्रीय महासचिव विजय सिंह ने कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों और प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.