मधुबनी, जून 17 -- घोघरडीहा। प्रखंड मुख्यालय स्थित विद्यापति टावर चौक के समीप बुधवार को मिथिलांचल संघर्ष समिति के कार्यालय का उद्घाटन होने के साथ ही क्षेत्र में भ्रष्टाचार, जनसमस्याओं और सामाजिक मुद्दों को लेकर एक नए जनमंच की शुरुआत हुई। समिति के अध्यक्ष ई. गौरी शंकर यादव, सचिव धर्मेंद्र कुमार मंडल तथा संयोजक शंकर झा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया।

सभा का आयोजन इसके बाद मारवाड़ी धर्मशाला में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में आम लोगों की समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं, जबकि व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार के कारण गरीब और जरूरतमंद लोगों को अपने अधिकारों के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। ऐसे हालात में समाज के विभिन्न वर्गों और राजनीतिक विचारधाराओं से जुड़े लोगों को एक मंच पर लाकर जनहित के मुद्दों पर आवाज उठाने...