भ्रष्टाचार और चुनाव को लेकर शिक्षकों ने की चर्चा
जौनपुर, जुलाई 16 -- जौनपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट की बैठक बुधवार को तिलकधारी सिंह इण्टर कॉलेज में हुई। जिलाध्यक्ष तेरस यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में संगठन की सदस्यता, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं संगठनात्मक चुनाव पर व्यापक विचार विमर्श किया गया। प्रदेश संरक्षक रमेश सिंह ने कार्यकारिणी के सदस्यों में उत्साह भरते हुए सदस्यता को शत-प्रतिशत कराने का आह्वान किया। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर व्याप्त भ्रष्टाचार की घोर निंदा की गई। लेखाधिकारी की ओर से अनावश्यक रूप से कार्यों को विलंबित करने तथा हर कार्य पर धन उगाही करने की प्रवृत्ति को तत्काल बंद करने की मांग की है। 10अगस्त को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर जोरदार धरना प्रदर्शन करने की रणनीति बनी। प्रदेश उपाध्यक्ष ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.