मुजफ्फरपुर, अगस्त 31 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। जीवछ महाविद्यालय मोतीपुर में सोमवार को भ्रष्टाचार और कॉलेज प्रशासन की मनमानी के खिलाफ छात्रों ने धरना दिया। छात्र नेता राजेश रंजन ने कहा कि  पिछले कई वर्षों से जीवछ महाविद्यालय अराजकता और अव्यवस्था का केंद्र बन चुका है। महाविद्यालय में छात्रहित से जुड़ी मूलभूत सुविधाओं की भारी कमी है। कॉलेज प्रशासन  और कुछ प्रभावशाली लोगों की मिलीभगत से छात्रों से तरह-तरह के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। प्रवेश से लेकर प्रमाणपत्र तक हर जगह भ्रष्टाचार फैला हुआ है। कॉलेज प्रशासन छात्रों की समस्याओं के प्रति पूरी तरह संवेदनहीन बन चुका है। छात्रों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो कॉलेज परिसर में भूख हड़ताल पर बैठेंगे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज: अवैध वसूली के आरोप में छात्रों ने फूंका ...