भ्रष्टाचार और अनुशासनहीनता के आरोप में दो सिपाही निलंबित
चंदौली, मई 8 -- चंदौली, संवाददाता। भ्रष्टाचार और अनुशासनहीनता के आरोप में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। साथ ही विभागीय जांच का भी आदेश दिया। इस कार्रवाई से पुलिस कर्मियों में खलबली मच गई है।जिले के बलुआ थाने पर तैनात मुख्य आरक्षी अशोक कुमार राय के विरुद्ध पासपोर्ट में पुलिस सत्यापन के लिए अवैध रुप से रिश्वत की मांग करने संबंधी आरोप है। आरोप प्रथम दृष्टया गंभीर पाया गया। इसपर एसपी ने उक्त सिपाही को तत्काल निलंबित कर दिया।वहीं अलीनगर थाने पर तैनात मुख्य आरक्षी रणजीत तिवारी पर शराब का सेवन कर थाने के अन्य कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार करने का आरोप है। मेडिकल परीक्षण में शराब सेवन की पुष्टि होने पर एसपी ने उसके खिलाफ भी निलंबित की कार्रवाई की। साथ ही दोनों पुलिस कर्मियों के विरुद्ध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.