जमुई, जनवरी 23 -- अलीगंज। निज संवाददाता भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी अंचल परिषद की ओर से गुरुवार को प्रखंड कार्यालय के समक्ष क्षेत्र की जनता की ज्वलंत समस्याओं को लेकर एक दिवसीय धरना प्रर्दशन किया गया. जिसकी अध्यक्षता बालेश्वर चौधरी ने की,वहीं दर्जनों महिला, किसान,मजदूर लोगो ने भरष्ठाचार एवं मौजूदा सरकर के खिलाफ जम कर नारेबाजी की, महिला, पुरुष, किसान, भूमिहीन लोग अपनी समस्या के समाधान हेतु 8 सूत्री मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन किया, धरना को संबोधित करते हुए भाकपा जिला मंत्री सुनील सिंह ने कहा कि हमारी पार्टी की स्थापना के शताब्दी वर्ष में हम इस मंच से मजदूर और आम आदमी के हक हकूक की लड़ाई को वर्ष 2026 में भी बुलंद करने का संकल्प लेते हैं. उन्होंने कहा कि बिहार का हर कार्यालय भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबा हुआ है. हमारी वर्तमान व्यवस्था से लड़ाई आगे ...