प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 20 -- कृपालु महिला महाविद्यालय के सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का समापन स्वयं सेवियों ने शुक्रवार को भ्रष्टाचार उन्मूलन जागरूकता रैली से किया। स्वयंसेवी छात्राएं हाथों में बैनर पोस्टर से लेकर निकली। पटेल का पुरवा, हरिजन बस्ती, शेषन का पुरवा आदि गांवों में भ्रमण करते हुए भ्रष्टाचार हटाओ देश बचाओ, भ्रष्टाचार अभिशाप है ईमानदारी ही समाधान है, न रिश्वत लेंगे न रिश्वत देगे के नारे लगाते हुए लोगों को जागरूक किया। प्रधानाध्यापक गिरीश पाण्डेय और महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार नागर ने जगद्गुरु कृपालु के चित्र पर माल्र्यापण, दीप प्रज्जवन, आरती से समारोह की शुरुआत की। स्वयंसेवी छात्रा खुशी त्रिपाठी, शुभी मिश्रा ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। सड़क सुरक्षा, मतदान, डिजिटल साक्षरता पर नाटक का मंचन कर शपथ दिलाई। राष्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.