भ्रष्टाचारियों पर योगी सरकार का हंटर, इन जिलों के 12 अफसरों-कर्मचारियों की गोपनीय जांच
सुमित शर्मा अलीगढ़, मई 29 -- सरकारी विभागों में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ यूपी की योगी सरकार पूरी तरह सख्ती के मूड में है। इसके तहत अलीगढ़-आगरा समेत पांच जिलों के 12 अधिकारियों और कर्मचारियों की जांच शुरू कराई है। यह लोग आय से अधिक संपत्ति के मामले में फंस गए हैं। एंटी करप्शन थाना (भ्रष्टाचार निवारण इकाई) पुलिस इन सभी की संपत्ति की गोपनीय जांच कर रही है। इनमें इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर, लेखपाल, बाबू, सींच पर्यवेक्षक शामिल हैं। छह कर्मचारी पूर्व से ही रडार पर थे, जबकि शासन के अनुमोदन के बाद छह और कर्मियों की जांच खोली गई है। इनमें आगरा व हाथरस के तीन कर्मचारियों की जांच पूरी हो चुकी है, जिसमें आगे की कार्रवाई की तैयारी है। 21 नवंबर 2022 को छेरत पुलिस लाइन में एंटी करप्शन थाना स्थापित हुआ था। यहां अलीगढ़ मंडल के चारों जिलों में भ्रष्टाचार,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.