नई दिल्ली, मार्च 9 -- एक तरफ तीसरी बार टी20 विश्व कप जीतने के बाद भारत में जश्न का माहौल है। दूसरी तरफ पड़ोसी पाकिस्तान में इस बात पर चर्चा हो रही कि हम क्रिकेट में भारत से क्यों, कहां और कैसे पिछड़ रहे। अहमद शहजाद जैसे पूर्व क्रिकेटर पाकिस्तान में क्रिकेट के बुरे दिनों के लिए सिस्टम को कोस रहे हैं। शोएब अख्तर जैसे पूर्व खिलाड़ी भारत से सीखने की नसीहत दे रहे। टी20 विश्व कप को लेकर मचे इस शोर के बीच एक युवा पाकिस्तानी खिलाड़ी ने भारी मन से पाकिस्तान क्रिकेट को छोड़ने का ऐलान करके चौंका दिया है। उसने पाक क्रिकेट में भ्रष्टाचार, राजनीति और बुनियादी सुविधाओं के अभाव का आरोप लगाया है। सियालकोट के 24 साल के क्रिकेटर शाहजायब भट्टी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ऐलान किया कि वह पाकिस्तान क्रिकेट को छोड़ रहे हैं। भट्टी का जन्म सियालकोट में ही हुआ था...