बेगुसराय, अप्रैल 11 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। जिला कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास ने कांग्रेस भवन में शनिवार को पदभार ग्रहण किया। मौके पर जिला अध्यक्ष गरीब दास ने कहा कि यह पद कोई सम्मान नहीं, बल्कि जनता के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ने की अहम जिम्मेदारी है। जिले में व्याप्त भ्रष्टाचार, बढ़ते अपराध,बेरोजगारी, बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, चरमराई शिक्षा प्रणाली और बेलगाम महंगाई के खिलाफ सड़क से सदन तक जोरदार संघर्ष किया जाएगा।" उन्होंने कहा कि संगठन सृजन के माध्यम से संगठन में महिलाओं, युवाओं तथा समाज के अंतिम पंक्ति में शामिल लोगों को उचित सम्मान व भागीदारी सुनिश्चित कर जिला से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत और धारदार बनाना पहली प्राथमिकता है। उन्होंने सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि आज आम आदमी महंगाई और अव्यवस्था स...