चतरा, मई 2 -- चतरा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि । एक मई को चतरा सदर अंचल के पास निलाम्बर-पिताम्बर प्रतिमा के समीप जन संघर्ष मोर्चा, गांव गणराज्य तथा अम्बेडकर राष्ट्रीय महिला समीति के बैनर तले लाल झंडा फहराकर मजदूर दिवास मनाया गया। इसी के साथ 87 वर्षीय लक्ष्मी शुक्ला के द्वारा चतरा जिला में ब्याप्त भ्रष्टाचार ,अत्यचार, अन्याय, जूल्म, शोषण और अफसरशाही के खिलाफ दिशोम गुरू शिबू सोरेन के प्रतिमा के नीचे अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने इन्कलाब जिंदाबाद, मजदूर एकता जिंदाबाद, लक्षमी शुक्ला जिंदाबाद के नारे लगाये। मौके पर मादी उरांव, सुशील लकडा, महेश लाकडा, प्रायाग यादव, नागेशर यादव, कमेशर भुईया, बिनोद भुईया, अनिल तिर्की, रूणिया देवी, करूणा देवी, संजू देवी आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- काम के घंटे से लेकर श्रम कानून और न्यूनतम ...