नई दिल्ली, अप्रैल 17 -- लोकसभा में नारी शक्ति वंदन संंशोधन अधिनियम पर वोटिंग से पहले पीएम मोदी ने सभी सांसदों से अपील की है। उन्होंने कहा कि इस विषय पर कल भी काफी देर तक चर्चा की गई और अब सारे भ्रम दूर हो गए हैं। इसलिए सभी सांसदों को मिलकर इसके पक्ष में मतदान करना चाहिए। उन्होंने कहा, संसद में इस समय नारीशक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन पर चर्चा चल रही है। कल रात भी एक बजे तक चर्चा चली है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर कहा, जो भ्रम फैलाए गए, उनको दूर करने के लिए तर्कबद्ध जवाब दिया गया है। हर आशंका का समाधान किया गया है। जिन जानकारियों का अभाव था, वो जानकारियां भी हर सदस्य को दी गई हैं। किसी के मन में विरोध का जो कोई भी विषय था, उसका भी समाधान हुआ है। महिला आरक्षण के इस विषय पर देश में चार दशक तक बहुत राजनीति कर ली गई है। अब समय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.