लखनऊ, मई 11 -- प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने समाजवादी पार्टी और उसके नेताओं पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष को देशहित के हर निर्णय में राजनीति दिखाई देने लगी है। सोमवार को जारी बयान में उन्होंने कहा कि जब देश वैश्विक परिस्थितियों और चुनौतियों के बीच आत्मनिर्भरता, संसाधनों के संरक्षण और राष्ट्रीय हितों को सर्वोपरि रखते हुए आगे बढ़ रहा है, तब समाजवादी पार्टी जैसे दल जनता को गुमराह करने और भ्रम फैलाने में लगे हुए हैं। यह भी पढ़ें- अखिलेश फैला रहे भ्रम; पीएम मोदी की जनता से बचत की अपील को BJP ने बताया दूरदर्शितासमाजवादी पार्टी की आलोचना चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से ऊर्जा बचत, स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने, अनावश्यक खर्चों में संयम बरतने तथा संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग ...