कुशीनगर, सितम्बर 29 -- पडरौना, निज संवाददाता। भाजपा की जिला पंचायत अध्यक्ष एवं प्रशासक सावित्री देवी जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस को अपनी राजनीतिक और संगठनात्मक कमजोरियों पर आत्ममंथन करना चाहिए। प्रशासनिक एवं संवैधानिक विषयों को राजनीतिक मुद्दा बनाकर जनता के बीच भ्रम पैदा करने से कांग्रेस की समस्याओं का समाधान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं का सम्मान करने के बजाय कांग्रेस नेता अपनी पुरानी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। यह भी पढ़ें- परिणाम स्वीकार कर लोकतांत्रिक संस्थाओं का सम्मान करे कांग्रेस : भाजपाकांग्रेस पर सवाल वे सोमवार को गायत्री नगर स्थित अपने आवास पर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग के बीच पत्रकारों से बातचीत कर रहीं थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावी हार के बाद कांग्रेस और उसके सहयोगी दल संवैधानिक संस्थाओं क...