लातेहार, दिसम्बर 16 -- चंदवा, प्रतिनिधि। चंदवा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं के दूसरे दल में जाने को लेकर चल रही चर्चाओं पर लातेहार विधायक प्रकाश राम ने स्पष्ट कहा कि यह सुनियोजित भ्रम फैलाने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि भाजपा किसी व्यक्ति या पद पर नहीं, बल्कि विचारधारा और संगठनात्मक अनुशासन पर चलने वाली पार्टी है। ऐसे में कुछ लोगों के जाने को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करना राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित है। विधायक प्रकाश राम ने कहा कि भाजपा में लंबे समय तक वही लोग टिकते हैं, जो संगठनात्मक मर्यादा और सार्वजनिक जवाबदेही को स्वीकार करते हैं। जिनकी प्राथमिकता अलग रही, उन्होंने स्वयं अलग रास्ता चुना। उन्होंने दो टूक कहा कि भाजपा सिद्धांतों से समझौता नहीं करती और न ही करेगी। विधायक प्रकाश राम ने इस पर कहा कि भाजपा की नीति बिल्कुल साफ है,आदिवासियों की जम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.