भागलपुर, मार्च 13 -- दिव्य आध्यात्मिकता की यात्रा पर प्रारंभिक कदम के रूप में दुर्गा मंदिर परिसर भ्रमरपुर में श्रीराम कथा सत्संग के प्रथम दिवस पर व्यास पीठ पर आसीन पूज्य रामेश्वर उपाध्याय जी का ग्रामीण विनय कुमार झा ने हार्दिक स्वागत करते हुए भावपूर्ण अभिनंदन किया। मुख्य अतिथि महंत नवल किशोर दास को सांवरिया सेठ, शंभू गोस्वामी एवं संजय झा ने सम्मानपूर्वक अंग वस्त्र से अलंकृत कर उनका आर्शिवचन प्राप्त करने का सौभाग्य अर्जित किया। भजन सम्राट हिमांशु, मोहन मिश्र, दीपक ने अपनी दिव्य आवाज में गणेश वंदना एवं मां दुर्गा के भजन से कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...