मधेपुरा, फरवरी 27 -- आलमनगर, एक संवाददाता ईटहरी पंचायत के भ्रमरपुर टोला से ऑटो चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित व्यक्ति ने थाने में आवेदन देकर केस दर्ज कराया है। ईटहरी पंचायत अंतर्गत भ्रमरपुर टोला वार्ड छह के डोमी मंडल का पुत्र पवन मंडल ने थाने में दिए आवेदन में बताया है कि बीते 22 फरवरी की रात गांव के प्राथमिक विद्यालय भ्रमरपुर टोला के पास हर रोज की तरह अपनी ऑटो खड़ी कर दिया, जो करीब 12 बजे रात तक अपने जगह पर खड़ी थी। लेकिन जब सुबह जगा तो ऑटो उस जगह से गायब मिला। ऑटो गायब होने पर आस-पड़ोस के लोग व विभिन्न गांव में काफी खोजबीन किया। इतना हीं नहीं अपने सगा-संबंधी से भी हर संभव पता लगाया। लेकिन ऑटो का कोई पता नहीं चल सका। उन्होंने बताया कि एक या एक से अधिक चोरों ने मिलकर मेरे भाई सचित मंडल के नाम से खरीदा गया ऑटो चोरी कर लिया है। उन्...