धनबाद, जून 6 -- भौरा, प्रतिनिधि। भौरा ओपी क्षेत्र के पुरनाडीह बस्ती रोपवे के समीप गुरुवार रात 11 बजे बाइक सवार अपराधियों ने ऑटो सवार कोल कर्मी कमलेश भौमिक की पत्नी सुलेखा भौमिक का पर्स झपट लिया। पीड़िता के अनुसार पर्स में 45 हजार रुपए नकद, पति-पत्नी का आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर कार्ड, आरसी बुक और ड्राइविंग लाइसेंस थे। पीड़ित कमलेश भौमिक ने भौरा ओपी में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, लेकिन बिजली गुल होने के कारण तस्वीरें साफ नहीं हैं। भौंरा गांधी नगर निवासी कमलेश ने बताया कि वे पत्नी के साथ कोलकाता में पुत्र का कमरा शिफ्ट कराने गए थे। घरेलू सामान खरीदने के लिए रखे 45 हजार रुपए शिफ्टिंग न होने के कारण वापस ला रहे थे। गुरुवार रात 9:30 बजे कोलफील्ड एक्सप्रेस से धनबाद स्टेशन पहुंचे और वहां से ऑटो से भौरा लौट रह...